फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in majra block

Sirmour News: एवीएन धौलाकुआं ने जीतीं 11 ट्रॉफियां

Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
khelkood in majra block
शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ट्रॉफियां जितने वाली आर्यन पब्लिक स्कूल धौलाकुआं की टीम अपने स्कूल
माजरा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

योग, जूडो, कुश्ती व सांस्कृतिक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। आर्यन विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलाकुआं के खिलाड़ियों ने 39वीं माजरा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ट्रॉफियां अपने नाम कीं। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने योग, जूडो, कुश्ती के साथ-साथ सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूडो में लखविंद्र ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय, कनव ने 30 किलोग्राम में तृतीय व 35 किलोग्राम में द्वितीय, हनीश ने 40 किलोग्राम में तृतीय, चौधरी ने 45 किलोग्राम में तृतीय, पंकज ने 50 किलोग्राम में प्रथम स्थान हासिल किया। अनिकेत ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

योग स्पर्धा में मय ने प्रथम स्थान हासिल किया। पारवेश ने कलात्मक एकल में द्वितीय तथा पारंपरिक योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीयूष ने कलात्मक युगल में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि पीयूष और लखविंदर ने लयात्मक योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में याकूब ने 35 किलोग्राम, हर्षी ने 38 किलोग्राम, नक्ष ने 41 किलोग्राम, खन्ना ने 40-44 किलोग्राम तथा अनिकेत ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। पंकज 48 किलोग्राम में प्रथम रहे, जबकि अनिकेत ने 57 किलोग्राम में द्वितीय स्थान हासिल किया और मयंक ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय ने वक्तृत्व, समूहगान और एकांकी नाटक में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए योग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जूडो और कुश्ती में उपविजेता रहीं।
जूडो में कौशिश ने प्रथम, तनिष्का व गीत ने द्वितीय तथा अंशिका, आरूही व मनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में तनिष्का, श्रेया, गीत व कौशिश प्रथम, मानवी व मनीषा द्वितीय तथा अंशिका व नोखिला तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के निदेशक उमेश कुमार, प्रधानाचार्या इंदु बाला निहारिका, प्रशिक्षक स्नेहा, रूबी व संदीप सहित समस्त स्टाफ और पीटीए समिति ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed