फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   paonta sahib minor girl crime case accused absconding

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, चीखें सुनकर पहुंचे लोग; आरोपी फरार

Sun, 30 Aug 2026 01:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 01:34 PM IST
सार

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हुई घटना के बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना के दौरान बच्ची की चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
paonta sahib minor girl crime case accused absconding
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पांवटा साहिब क्षेत्र में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे। हालांकि, लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रभावी कदम उठाने की मांग उठाई गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed