{"_id":"69b7fcd070d73c280c0db5a0","slug":"production-in-giri-electricity-scheme-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174181-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गिरि विद्युत परियोजना में 85 प्रतिशत तक घट गया उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गिरि विद्युत परियोजना में 85 प्रतिशत तक घट गया उत्पादन
विज्ञापन
विज्ञापन
-जलस्तर गिरने के चलते लंबे समय से 15 प्रतिशत पर टिका है उत्पादन
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। सिरमौर की गिरि विद्युत परियोजना में उत्पादन 85 प्रतिशत तक गिर गया है। लगातार गिर रहे जलस्तर के चलते यहां उत्पादन कई दिनों से मात्र 15 प्रतिशत पर ही टिका है। एकाएक गर्मी बढ़ने और लंबे समय से अच्छी बारिश न होने के चलते योजना प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिले को बिजली उत्तराखंड और सोलन से खरीदनी पड़ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड की तरफ से मार्च महीने में विद्युत उत्पादन का लक्ष्य 12 हजार मेगावाट रखा गया है। आधा महीना बीत गया है लेकिन लक्ष्य से उत्पादन काफी दूर है। विशेष सूत्र बताते हैं कि अभी तक मात्र 2500 मेगावाट के आसपास ही उत्पादन हुआ है। आने वाले समय में अगर इसी प्रकार खुश्क मौसम रहा तो विद्युत बोर्ड निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकता।
गिरि नदी में जलस्तर घटने का मुख्य कारण ऊपरी क्षेत्रों में इस साल बर्फ बारी कम होना भी बताया गया है। अगर पर्याप्त बारिश और बर्फबारी हुई होती तब विद्युत उत्पादन लंबे समय तक अच्छा होता। हालांकि अब मौसम ने करवट ली है और जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। ऐसे में बारिश यदि अच्छी होती है तो संभवत: उत्पादन बढ़ेगा। इस बार गर्मी समय से पहले शुरू होना इस योजना के लिए नुकसानदायक रहा है।
उधर, विद्युत बोर्ड के आरई अशोक रुपता ने बताया कि मार्च महीने के शुरू में ही गिरि नगर विद्युत परियोजना में उत्पादन घटने लगा। उन्होंने बताया कि अभी तक विद्युत उत्पादन 15 प्रतिशत पर टिका है। मौसम की मार का असर विद्युत उत्पादन पर भी पड़ रहा है।
संवाद
Trending Videos