{"_id":"6ad75c267a2a55ba6c0568f0","slug":"still-awaiting-a-building-even-after-four-years-nauharadhar-degree-college-continues-to-operate-out-of-a-hostel-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192065-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चार साल बाद भी भवन का इंतजार, छात्रावास में चल रहा नौहराधार डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चार साल बाद भी भवन का इंतजार, छात्रावास में चल रहा नौहराधार डिग्री कॉलेज
Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र के समक्ष मामला उठाने का दिया आश्वासन
स्थायी परिसर नहीं होने से पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खोला गया राजकीय डिग्री कॉलेज नौहराधार चार साल बाद भी अपने भवन का इंतजार कर रहा है। कॉलेज की कक्षाएं फिलहाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में चल रही हैं। स्थायी परिसर के अभाव में विद्यार्थियों को जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। अब भवन निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों और विद्यार्थियों की उम्मीदें विधायक विनय कुमार के आश्वासन पर टिकी हैं।
नौहराधार में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा नवंबर 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी। वर्ष 2022 में कॉलेज में पढ़ाई शुरू हुई। इससे नौहराधार सहित आसपास के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के नजदीक उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला और दूसरे क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिली। हालांकि, स्थायी भवन नहीं बनने से कॉलेज की व्यवस्थाएं अब भी सीमित हैं।
कॉलेज का अपना परिसर नहीं होने से पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने में परेशानी हो रही है। स्थायी भवन बनने से पर्याप्त कक्षाओं के साथ अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना आसान होगा। ऐसे में कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि और भवन की व्यवस्था करना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विधायक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने का दिया आश्वासन
कॉलेज भवन का मामला सामने आने पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार ने आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत कर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करेंगे।विधायक के आश्वासन से विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को कॉलेज के स्थायी भवन की उम्मीद जगी है। हालांकि, भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम कब उठाए जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।