{"_id":"6aec8ca6b4f29a115c0cc976","slug":"diwali-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1016-183841-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ठोडो मैदान में पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए चुकाने होंगे 8,050 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ठोडो मैदान में पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए चुकाने होंगे 8,050 रुपये
विज्ञापन
अन्य चिह्नित जगहों पर स्टॉल के लिए देनी होगी 2,250 रुपये की राशि
दिवाली को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली पर लगने वाले पटाखों के स्टॉल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार चार जगहों पर पटाखे बिक्रेता स्टॉल लगा सकेंगे। इसमें बड़ोग बाईपास स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने, ठोडो मैदान, चंबाघाट वर्षाशालिका के समीप और सब्जी मंडी में जगहों का चयन किया है। इसके लिए स्टॉल लगाने वालों को 2,250 से 8,500 रुपये तक की राशि चुकानी होगी। ठोडो मैदान में स्टॉल लगाने के लिए सबसे ज्यादा फीस रखी गई है, यहां पर 8,500 रुपये लिए जाएंगे, वहीं अन्य जगहों पर स्टॉल लगाने के 2,250 रुपये निर्धारित किए गए हैं। यह राशि तीन दिनों तक स्टॉल लगाने के लिए निर्धारित की गई है। शहर में 80 से 100 के करीब पटाखों के स्टाॅल लगाए जाएंगे।
प्रशासन ने स्टॉल लगाने वालों से निर्धारित मात्रा में ही पटाखे रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लाइसेंस बनाना अनिवार्य है, जिसकी फीसदी नाममात्र 20 रुपये फीस वसूली जाएगी। पटाखों के स्टॉल लगाने वालों को छोटी पानी के टंकियां और अग्निशमन यंत्र साथ रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रत्येक स्टॉल के बीच 10 फीट की दूरी बनाने को कहा है। इसको लेकर निरीक्षण टीमों का भी गठन किया गया है।
बाक्स
अग्निशमन कर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात
दिवाली सप्ताह के चलते अग्निशमन कर्मी भी 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा सात और आठ तारीख को दिवाली वाले दिन फायर टेंडर तैनात किए जाएंगे जिनकी तैनाती ठोडो मैदान, सपरून चौक और ओल्ड डीसी ऑफिस के बाहर की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए आए 81 आवेदन
पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए अब तक 81 आवेदन आ चुके हैं। पहले आओ पहले पाओ की नीति से स्टॉल आबंटित किए जा रहे हैं। ठोडो मैदान के लिए 31 आवेदन, बड़ोग बाईपास स्थित एलआईसी कार्यालय के समीप स्टॉल लगाने के लिए 29 आवेदन, चंबाघाट वर्षाशालिका के बाहर स्टॉल लगाने के लिए 15 और सब्जी मंडी में स्टॉल लगाने के लिए 3 आवेदन आ चुके हैं। हालांकि इसमें कई आवेदन की अभी रसीद नहीं कटी हैं।
कोट
दिवाली पर पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए चार जगह चिह्नित की हैं। इसमें ठोडो मैदान में 8050 रुपये फीस होगी, जबकि अन्य तीन जगहों पर 2250 रुपये लिए जाएंगे। स्टॉल लगाने वालों को छोटी पानी की टंकी के अलावा फायर इस्टींग्यूशर भी रखने हाेंगे। निगम के पास पटाखों के स्टॉल लगाने के लिए अब तक 81 आवेदन आए हैं।
-ई. गोपी चंद, एसडीओ, नगर निगम सोलन