{"_id":"6aabe541f97cb2e5bf0c7eea","slug":"fair-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-179293-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मंत्री ने की खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मंत्री ने की खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख देने की घोषणा
विज्ञापन
ओच्छघाट में दो दिवसीय माता भगवती मेला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन विधानसभा क्षेत्र के ओच्छघाट में दो दिवसीय माता भगवती मेला संपन्न हो गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले लोक संस्कृति और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। कहा कि मेले हिमाचल की विविध संस्कृति को दर्शाते हैं। ये लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाने में सहायक होते हैं। युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रूबरू होने का अवसर भी मिलता है।
मंत्री शांडिल ने कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उन्होंने खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही। गढोग में रास्ते के निर्माण के लिए भी एक लाख रुपये दिए जाएंगे। नगाली मंदिर में शेड निर्माण के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की। मेला समिति को सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को निपटारे के निर्देश दिए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। कुश्ती और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सब जूनियर कबड्डी में राजपुरा और जूनियर वर्ग में ओच्छघाट ने जीत हासिल की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, बीडीसी सदस्य पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत कोठों के प्रधान सुशांत ठाकुर, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत धर्जा के प्रधान राम गोपाल ठाकुर, मेला समिति ओच्छघाट के प्रधान विक्रम शर्मा उपस्थित रहे।