फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Over 8 million litres of water, yet taps remain dry; questions raised about the municipal corporation's functioning.

Solan News: 80 लाख लीटर से अधिक पानी फिर भी नल सूखे, निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
कई वार्डों में आठ दिन बाद भी नहीं पानी, निगम कर चुका है स्थिति में दावा सुधार का दावा
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग दे रहा पर्याप्त पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जल शक्ति विभाग की ओर से पर्याप्त पानी की आपूर्ति के बावजूद शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है। विभाग पिछले तीन दिनों से नगर निगम को करीब 80 लाख लीटर पानी दे रहा है, लेकिन लोगों को नियमित सप्लाई नहीं मिल रही। ऐसे में नगर निगम की जल वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
जल शक्ति विभाग के अनुसार, बुधवार को 82 लाख लीटर, वीरवार को 79.50 लाख लीटर और शुक्रवार को 82.13 लाख लीटर पानी नगर निगम को उपलब्ध करवाया गया। इसके बावजूद कई वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का सवाल है कि पर्याप्त पानी मिलने के बाद भी निगम इसका सही आवंटन क्यों नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि आम परिवारों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी की कमी नहीं है। लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले गिरी पेयजल योजना में खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब पर्याप्त पानी मिलने के बावजूद समस्या बनी हुई है। नगर निगम पहले भी दावा करता रहा है कि जल शक्ति विभाग से 80 से 90 लाख लीटर पानी मिलने पर शहर में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो सकता है। ऐसे में अब लोग पानी के वितरण में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जल शक्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर निगम को 82 लाख लीटर पानी उपलब्ध करवाया गया है। वार्डों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है। वार्ड नंबर 14 में शनिवार को पानी छोड़ा जाएगा। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed