फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shri Ram Katha begins with a Kalash Yatra.

Solan News: कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू

Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins with a Kalash Yatra.
चायल में आयोजित श्रीराम कथा के अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं व अन्य। संवाद
चायल के मिहानी स्थित संन्यास आश्रम में 5 सितंबर तक चलेगी कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। ग्राम पंचायत चायल के मिहानी स्थित संन्यास आश्रम कुटिया में शुक्रवार को श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

पांच सितंबर तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पंडित चंदन कृष्ण भारद्वाज भगवान श्रीराम की लीलाओं का रसपान कराएंगे। वहीं, 108 त्यागानंद पुरी जी महाराज श्रद्धालुओं को अध्यात्म और धर्म के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराएंगे। संन्यास आश्रम के ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष आत्मस्वरूप ने क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टी कृष्ण दत्त वर्मा, रूप सिंह ठाकुर, बाबू राम ठाकुर, कांशी राज, बाबू राम सूद, प्रताप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed