{"_id":"6aa150695af0403530077348","slug":"solan-education-department-launches-free-online-coaching-for-jnv-and-nmms-solan-news-c-176-1-ssml1040-178564-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षा विभाग सोलन ने शुरू की जेएनवी और \nएनएमएमएस की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षा विभाग सोलन ने शुरू की जेएनवी और एनएमएमएस की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Thu, 10 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण व सरकारी स्कूलों के बच्चे घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
पिछली बार 31 विद्यार्थियों हुए थे सफल इस बार 372 छात्रों ने करवाया है पंजीकरण
जिले के अनुभवी शिक्षकों की टीम दे रही मार्गदर्शन, विद्यार्थियों को भेजा जाएगा लिंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्रामीण और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए उपनिदेशक विद्यालय शिक्षा सोलन के मार्गदर्शन में ‘शिक्षा सबके लिए’ पहल के तहत जेएनवी और एनएमएमएस की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं शुरू की गई हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर प्रदान करना है। अभी तक 372 विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए पंजीकरण कराया है। इस वर्ष जेएनवी कोचिंग के लिए कक्षा पांचवीं के 202 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें पढ़ाई के लिए दो समूहों में बांटा गया है। इनमें से करीब 120 छात्र रोजाना ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। वहीं, एनएमएमएस कोचिंग के लिए 170 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से 86 विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं।
विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए अनुभवी शिक्षकों की टीम तैनात की गई है। जेएनवी कोचिंग की जिम्मेदारी सुनील कौशल, महेंद्र भारद्वाज, कुलदीप कुमार, सुनील शर्मा, तेजेंद्र कुमार, समन धीमान, ज्योति महाजन और सुमेर संभाल रहे हैं। वहीं, एनएमएमएस के लिए राजिंदर कुमार, अजय कुमार और गुरधियान सिंह मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पहल का समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के आईटी नोडल ऑफिसर एवं कंप्यूटर साइंस लेक्चरर संदीप चंदेल कर रहे हैं। उपनिदेशक शिक्षा विभाग मधु जनारथा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास के साथ तैयारी करने के लिए शुभकामनाएं दीं।