{"_id":"6a92ce260fbea17fed02c502","slug":"students-participated-in-various-competitions-solan-news-c-176-1-ssml1044-177596-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग
Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया एवं समस्त शिक्षक वर्ग द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुआ। खेल प्रभारी डॉ. अनुज शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थी श्रेya राणा एवं निधि ठाकुर ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के शारीरिक और मानसिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पढ़ाई का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण-शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होना आवश्यक है। छात्रों के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबाल, शॉटपुट (गोला फेंक), डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) और हैमर थ्रो जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। खेल आयोजनों के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनुज साहनी एवं प्राचार्य डॉ ललित कुमार गुलेरिया के बीच एक रोचक टेबल टेनिस का मैच भी हुआ जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज की एनएसएस इकाई के छात्रों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनुज साहनी, डॉ. शिप्रा, डॉ पूजा, डॉ शिवानी, डॉ प्रियंका, डॉ ईशा, डॉ. हरविंदर, डॉ. नरेश, डॉ राजीव, डॉ. संदीपिका और डॉ. दीपक शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।