{"_id":"6aa7da445ee0c40cd80f70e7","slug":"waterlogging-in-kumarhatti-after-rain-lake-formed-concern-grows-among-residents-solan-news-c-176-1-sln1003-178998-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुमारहट्टी में बारिश के बाद जलभराव\n से बनी झील, लोगों में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुमारहट्टी में बारिश के बाद जलभराव से बनी झील, लोगों में बढ़ी चिंता
Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने पानी की उचित निकासी करने की प्रशासन से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर क्षेत्र के कुमारहट्टी में हाल ही में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। लगातार बारिश से यहां झील जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आसपास के निवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पानी का स्तर बढ़ने से आने वाले दिनों में हालात बिगड़ने की संभावना है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे आसपास के क्षेत्रों में बड़ी परेशानी पैदा हो सकती है। नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह इस जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर आकर स्थिति का आकलन करने को कहा है। लोगों ने पानी की उचित निकासी के लिए स्थायी समाधान की व्यवस्था करने की अपील की है। उनका मानना है कि इससे भविष्य में होने वाली समस्याओं को रोका जा सकेगा। विधायक बावा हरदीप सिंह भी इस मामले पर सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।