फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tempo Traveller meets with an accident; eight children, including a teacher, injured, group had arrived from

कोकसर में सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, इंदौर से घूमने आए शिक्षक समेत आठ बच्चे घायल, देखें वीडियो

Mon, 02 Nov 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

हादसे में एक शिक्षक सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। हादसे के दाैरान वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। 

विज्ञापन
Tempo Traveller meets with an accident; eight children, including a teacher, injured, group had arrived from
टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले के कोकसर क्षेत्र में गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक शिक्षक सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे।  दुर्घटना में घायल हुए लोगों में एक शिक्षक और सात बच्चे शामिल हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।  डीएसपी हेडक्वार्टर केडी शर्मा ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर संख्या मनाली से रोहतांग दर्रे होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को निकालने का काम किया। घायल शिक्षक और सात बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Trending Videos

घायलों का उपचार
घायलों में से कुछ को मनाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू ले जाया गया। इन सभी घायलों का संबंधित अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हादसे के कारणों की कर रही जांच
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई पुलिस पोस्ट कोकसर के प्रभारी एएसआई श्याम लाल द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाने का काम जारी है।
 

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले के कोकसर क्षेत्र में गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed