फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested for stealing pipes and equipment from the motor room.

Una News: मोटर रूम से पाइप और सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 04:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Jul 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing pipes and equipment from the motor room.
शिकायत मिलते ही हरोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान और स्कूटर बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। थाना हरोली के तहत भदसाली गांव में खेत स्थित मोटर रूम से लोहे के पाइप और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के सामान और स्कूटर सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार भदसाली निवासी बलराज चंद ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई कि घालूवाल निवासी बालकृष्ण उसके खेत में बने मोटर रूम से लोहे के पाइप और अन्य सामान चोरी कर स्कूटर पर ऊना की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही हरोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घालूवाल क्षेत्र में आरोपी को स्कूटर सहित दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से शिकायतकर्ता के मोटर रूम से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed