{"_id":"6a932beb11820dc83e0d646a","slug":"anti-drug-campaign-to-be-intensified-road-safety-to-be-strengthened-una-news-c-93-1-una1025-204066-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे के खिलाफ अभियान होगा तेज, सड़क सुरक्षा भी होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे के खिलाफ अभियान होगा तेज, सड़क सुरक्षा भी होगी मजबूत
Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इशांत जसवाल ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को प्रभावी बनाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं, जिनके लिए प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। वह शनिवार को डीआरडीए सभागार ऊना में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) और जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
एडीसी ने नशा निवारण समितियों को नियमित बैठकें करने और स्थानीय समुदाय, युवाओं, महिला मंडलों व सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने को कहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए महत्वपूर्ण सूचनाएं तुरंत प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस व संबंधित विभाग मेडिकल स्टोर और केमिस्ट दुकानों के औचक निरीक्षण करें। दवाओं की बिक्री, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच कर अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के आसपास जरूरी सांकेतिक चिह्न लगाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख बाजारों में नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन का प्रभावी पालन कराने के लिए एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को नियमित निगरानी करने को कहा।