सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bright white lights increase road risk

Una News: तेज सफेद लाइट से सड़कों पर बढ़ा जोखिम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Bright white lights increase road risk
विज्ञापन
रात के समय हादसों का रहता है खतरा, सफेद लाइट से आंखों के आगे कुछ नहीं दिखता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। जिले की सड़कों पर रात के समय वाहन चलाना लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों में हाई बीम लाइट का अंधाधुंध इस्तेमाल और अवैध रूप से कराई गई मॉडिफाइड व्हाइट लाइट सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है। कुछ सेकंड के लिए सामने वाले चालक की आंखों की रोशनी प्रभावित हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
अंब से ऊना के बीच नियमित रूप से सफर करने वाले दीपक राणा, जो पेशे से क्लीनिक संचालक हैं, बताते हैं कि तेज रोशनी के कारण कई बार सड़क पर आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो जाता है और कई बार गाड़ी रोकना ही एकमात्र विकल्प बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गगरेट से बड़ूही प्रतिदिन यात्रा करने वाले बैंक मैनेजर अतुल कुमार का कहना है कि तेज सफेद लाइट और खतरनाक ओवरटेकिंग के चलते मानसिक दबाव के साथ सफर करना पड़ता है। सुरक्षा को प्राथमिकता देने के कारण कई बार देर रात तक घर पहुंचना पड़ता है।
चिंतपूर्णी निवासी गौरव कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि मॉडिफाइड व्हाइट लाइट से लैस वाहन आम लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। सामने से तेज रोशनी पड़ते ही कुछ पलों के लिए सड़क पूरी तरह से गायब हो जाती है, जिससे हादसा होना लगभग तय सा लगता है।
वहीं, पंजोआ निवासी पुनीत कुमार ने कहा कि हर सफर डर के साए में सफर करना पड़ता है। ग्रामीण सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक हालात एक जैसे बने हुए हैं। यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) सचिन हीरेमठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन (मॉडिफिकेशन) कराना मोटर वाहन अधिनियम के तहत गैरकानूनी है। जैसे ही ऐसे मामलों से संबंधित आंकड़े उपलब्ध होंगे, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed