{"_id":"6aa84952f4158fe51d041b9c","slug":"forest-guard-brijesh-rana-wins-state-level-badminton-title-for-the-sixth-time-una-news-c-93-1-una1026-205886-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: फॉरेस्ट गार्ड बृजेश राणा ने छठी बार जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: फॉरेस्ट गार्ड बृजेश राणा ने छठी बार जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब
Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। वन विभाग में बतौर फॉरेस्ट गार्ड कार्यरत बृजेश राणा उर्फ बिल्लू ने रामपुर, शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ बृजेश राणा ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। बृजेश राणा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेलों के प्रति समर्पण के साथ-साथ परिवार की खेलों से जुड़ी समृद्ध परंपरा भी महत्वपूर्ण रही है। उनके परिवार में कई पीढ़ियों से खेल के प्रति विशेष रुचि रही है। बृजेश राणा के दादा हरनाम सिंह कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी और चैंपियन रहे हैं। वहीं उनके पिता और चाचा ने भी वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके भाई भी बैडमिंटन के खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में बृजेश राणा अपने परिवार की खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बैडमिंटन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छठी बार चैंपियन बनने पर बृजेश राणा को खेल प्रेमियों, परिजनों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन