फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma flagged off the e-bus service.

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई ई-बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Thu, 20 Aug 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Aug 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma flagged off the e-bus service.
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुधवार को परिवहन सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। जिला मुख्यालय स्थित ऊना आईएसबीटी से कुटलैहड़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर कोहडरा, लिदकोट और धमांदरी के लिए रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल और हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी भी मौजूद रहे। आईएसबीटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शाहतलाई के लिए वाया कोहडरा इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में कुटलैहड़ के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों को भी ई-बस सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed