{"_id":"6a93b5f6efc2fefe310cd374","slug":"nepal-trishuli-hydro-project-tunnel-100-people-trapped-una-engineer-missing-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में 100 से ज्यादा लोग फंसे, ऊना का इंजीनियर भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में 100 से ज्यादा लोग फंसे, ऊना का इंजीनियर भी लापता
Sun, 30 Aug 2026 10:19 AM IST
Ankesh Dogra
एसडी शर्मा, मेहतपुर (ऊना)।
एसडी शर्मा, मेहतपुर (ऊना)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:19 AM IST
सार
Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ के बाद त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है। ऊना के मैहतपुर-बसदेहड़ा निवासी मेकेनिकल इंजीनियर सुखविंद्र भी बुधवार से लापता हैं। टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में गाद जमा होने के कारण अंदर फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। राहत और बचाव दल गाद हटाने में जुटे हैं। प्रशासन भी सुखविंद्र की तलाश में प्रयास कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेपाल में जलप्रलय।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है। इसी टनल में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर-बसदेहड़ा निवासी मेकेनिकल इंजीनियर सुखविंद्र भी बुधवार से लापता हैं। बाढ़ के बाद से उनका परिवार लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सीधा संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सुखविंद्र नेपाल में त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार बाढ़ के कारण प्रोजेक्ट की टनल का प्रवेश द्वार गाद और मलबे से बंद हो गया है। इसके चलते टनल के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क स्थापित करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
परिवार को मिली जानकारी के मुताबिक टनल के मुहाने के आगे बड़ी मात्रा में गाद जमा है। इसे हटाने के लिए राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गाद हटाने का काम पूरा होने के बाद टनल के अंदर फंसे लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उनसे संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
भाई और भतीजा पहुंचे काठमांडो
सुखविंद्र के पिता हुसन लाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनके बड़े बेटे वीरेंद्र और भतीजे शिवम से फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों सुखविंद्र की तलाश के लिए काठमांडो पहुंचे हुए हैं। उन्हीं से नेपाल में चल रहे राहत और बचाव कार्य की जानकारी परिवार को मिल रही है।
परिजनों के मुताबिक सुखविंद्र से बुधवार के बाद से कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग सुखविंद्र समेत टनल में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रशासन भी संपर्क में
ऊना के एसडीएम अभिषेक मित्तल ने बताया कि सुखविंद्र की तलाश को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन नेपाल में संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाने और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास में है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मैहतपुर-बसदेहड़ा के इस परिवार की चिंता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग भी सुखविंद्र के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।
प्रशासन भी संपर्क में
ऊना के एसडीएम अभिषेक मित्तल ने बताया कि सुखविंद्र की तलाश को लेकर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन नेपाल में संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाने और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास में है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मैहतपुर-बसदेहड़ा के इस परिवार की चिंता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग भी सुखविंद्र के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।