फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New streetlights will be installed in the 17 wards of Una.

Una News: ऊना के 17 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

Mon, 26 Oct 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Oct 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
New streetlights will be installed in the 17 wards of Una.
पुरानी और खराब लाइटें भी बदलेगा नगर निगम, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर की सड़कों और गलियों को रात के समय रोशन करने के लिए नगर निगम नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर रहा है। शहर के सभी 17 वार्डों में लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही लंबे समय से खराब पड़ी और पुरानी हो चुकी स्ट्रीट लाइटों को बदलने का काम भी किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने या पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर गलियों, संपर्क मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में रात के समय आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में नई लाइटें लगाने और खराब लाइटों को बदलने का कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिल सकती है। इसके तहत जरूरत के अनुसार नए स्थानों पर लाइटें लगाने के साथ पुरानी और खराब लाइटों को बदलने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होने से पैदल चलने वाले लोगों, वाहन चालकों और दुकानदारों को सुविधा मिलेगी। साथ ही अंधेरे वाले स्थानों पर आवाजाही करने में होने वाली परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ऊना शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा। स्थान चयनित कर इन लाइटों को लगाया जाएगा। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed