{"_id":"6995aa4e469fa9232700bf83","slug":"silver-medalist-sunil-was-welcomed-with-drums-and-trumpets-on-his-arrival-home-una-news-c-93-1-una1002-182039-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रजत पदक विजेता सुनील का घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रजत पदक विजेता सुनील का घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतने के बाद एथलीट सुनील कुमार का अपने गृह क्षेत्र अंब पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। अंब चौक में परिवार, स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव राणा ने उन्हें शाल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
मीडिया से बातचीत में सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय कोच सुरेंद्र कुमार को दिया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छोटे से कस्बे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा। वे आगे भी देश के लिए पदक जीतने का प्रयास जारी रखेंगे।
Trending Videos