{"_id":"697c9ae086cbc8a3ee080210","slug":"target-to-make-215-panchayats-of-una-tuberculosis-free-by-2026-una-news-c-93-1-una1002-179865-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 2026 में ऊना की 215 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 2026 में ऊना की 215 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक से हो रही क्षय रोग की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिला क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। टीबी मुक्त ऊना के संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2026 तक जिले की सभी 215 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आधुनिक तकनीक, सुदृढ़ योजनाओं और व्यापक जन-भागीदारी के बल पर यह अभियान अब निर्णायक चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार जिले में टीबी जांच की दर में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2015 में जहां प्रति लाख जनसंख्या पर मात्र 655 लोगों की जांच हो पाती थी, वहीं वर्ष 2025 तक इस आंकड़े को 5000 प्रति लाख तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया था। ऊना जिले ने इस लक्ष्य को भी पार करते हुए 5063 प्रति लाख जनसंख्या की दर से टीबी जांच कर एक नया मानक स्थापित किया है।
वर्तमान में जिले के पांच अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से क्षय रोग की जांच की जा रही है। वर्ष 2024 के दौरान 29,176 संभावित रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 802 टीबी मरीजों की पहचान हुई। वहीं, वर्ष 2025 में अब तक 31,059 संभावित रोगियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 530 मामलों की पुष्टि हुई है। शीघ्र पहचान, समयबद्ध उपचार और पोषण सहायता को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर निगरानी की जा रही है।
अब तक जिले की 105 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित कर सम्मानित किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2025 के लिए 163 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त पंचायत घोषित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को विशेष गति प्रदान की गई है। वर्ष 2025 में अब तक जिले में 81,798 एक्स-रे किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक एक्स-रे करने का लक्ष्य रखा गया है। उच्च जोखिम वाली जनसंख्या के सर्वाधिक एक्स-रे कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऊना जिले को वर्ष 2025 में राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया है।
Trending Videos