सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The city council could not get permission to demolish the old building.

Una News: नगर परिषद के पुराने भवन को गिराने की नहीं मिल पाई मंजूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The city council could not get permission to demolish the old building.
विज्ञापन
पुराने स्थान पर बहुउद्देशीय भवन का होना है निर्माण
Trending Videos

उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रस्ताव को नहीं किया गया है अभी मंजूर
वर्तमान में जर्जर हालत में चल रहा टाउन हॉल का भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद के पुराने भवन को गिराने की प्रक्रिया फिलहाल अधर में लटकी हुई है। इस स्थान पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन के निर्माण को लेकर तैयार किया गया प्रस्ताव अभी तक उच्च अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिल पाई है। स्वीकृति न मिलने के कारण न तो पुराने भवन को गिराया जा सका है और न ही नए निर्माण कार्य की शुरुआत हो पाई है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान पुराने भवन को ध्वस्त कर उसकी जगह नया बहुमंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। इस भवन में विभिन्न सरकारी व सामाजिक गतिविधियों के लिए हॉल, कार्यालय कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जानी थीं। हालांकि अब तक इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में टाउन हॉल का भवन जर्जर अवस्था में है। दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं और भवन उपयोग योग्य नहीं रह गया है। सुरक्षा कारणों से यहां किसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया है, जिससे यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
शहर के बीचोबीच स्थित है पुराना भवन
नगर परिषद का पुराना भवन शहर के बीच स्थित है। इतने महत्वपूर्ण स्थान पर होने के बावजूद इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। पहले टाउन हॉल में लोग सामूहिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन सस्ती दरों पर आयोजित कर लेते थे, लेकिन भवन की जर्जर हालत के चलते अब लोग यहां कार्यक्रम करने से कतराते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भवन की स्थिति में सुधार किया जाए तो इससे नगर निगम के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिलेगा।
कोट
पुराने नगर परिषद कार्यालय के भवन की जगह नया भवन बनाने की योजना है। इस संबंध में प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अब विभागीय स्तर पर इस पर निर्णय लिया जाना है। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed