सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three pickup trucks loaded with banned wood were caught in Isapur.

Una News: ईसपुर में प्रतिबंधित लकड़ी से भरीं तीन पिकअप गाड़ियां पकड़ीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Three pickup trucks loaded with banned wood were caught in Isapur.
विज्ञापन
तीन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। पुलिस थाना हरोली की टीम ने ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई नौ और 10 फरवरी की मध्यरात्रि को पुलिस चौकी पंडोगा के प्रभारी मुख्य आरक्षी वरिंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने नायरा पेट्रोल पंप ईसपुर के समीप खुले स्थान पर खड़ी तीन पिकअप गाड़ियां संख्या एचपी72-5873, एचपी78ए-2413 और एचपी21सी-7020 को जांच के लिए रोका। इनमें लकड़ी (वालण) लोड पाई गई। पिकअप नंबर एचपी72-5873 का चालक बिट्टू निवासी गांव घडोह, तहसील बंगाणा जिला ऊना मौके पर मौजूद पाया गया। चालक बिट्टू लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध परमिट या अनुमति पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि अन्य दो पिकअप वाहनों के चालक वाहन लॉक कर कहीं चले गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह लकड़ी कहीं से चोरी कर बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही प्रतीत हुई। पुलिस ने आरोपी बिट्टू तथा अन्य दो अज्ञात चालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed