फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Took a pledge to maintain cleanliness.

Una News: स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली

Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to maintain cleanliness.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्टाफ और सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में दो से 31 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि स्वयं और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखकर स्वस्थ समाज बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला गुणवत्ता अधिकारी डॉ. रमन संदल, डॉ. प्रिया शर्मा, अंजू केशव, मैट्रन ललिता जसवाल, नीना धीमान सहित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के कर्मचारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed