सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una cabbage farmers are facing losses

Una News: ऊना में गोभी की खेती में किसानों को होने लगा घाटा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Una cabbage farmers are facing losses
विज्ञापन
फसल को तैयार करने में मेहनत अधिक और आमदन कम
Trending Videos


मंडियों में 10 रुपये प्रति किलो से भी कम कीमत मिल रही

किसानों ने कहा- लागत भी नहीं हुई पूरी, शादियों के सीजन में भी नहीं बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में गोभी की खेती करने वाले किसान इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में अधिक मेहनत, समय और लागत लगती है, लेकिन मंडियों में उन्हें मिलने वाली आमदनी बेहद कम है। वर्तमान में गोभी की कीमत 10 रुपये प्रति किलो से भी नीचे गिर गई है, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो गया है।
किसानों ने बताया कि बीज, खाद, दवाइयों, सिंचाई और मजदूरी पर लगातार बढ़ रहे खर्च के बावजूद फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। अच्छी पैदावार के बावजूद बाजार में अधिक आवक के कारण कीमतें गिर रही हैं, जिससे किसानों में निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रवि कुमार, यशपाल, सुरेश कुमार, संदीप सैनी, सूरज कुमार और भूपिंदर ठाकुर ने कहा कि दिसंबर से गोभी के दाम लगातार गिर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले कोहरे से फसल प्रभावित हुई और अब शादियों के सीजन में भी उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा।
किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि गोभी समेत अन्य सब्जियों के लिए समर्थन मूल्य तय किया जाए या बाजार व्यवस्था में सुधार करके किसानों को राहत प्रदान की जाए, ताकि उन्हें मेहनत का सही फल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed