{"_id":"60f715dd81061e1bda3223b5","slug":"jokes-viral-jokes-funny-jokes-husband-wife-jokes-love-jokes-chutkule-memes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comedy Jokes: पप्पू और पुलिसवाले की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Comedy Jokes: पप्पू और पुलिसवाले की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------
रात को कमरे का ताला खराब हो गया था।
.
बीवी ने टॉर्च मुझे थमाई और खुद ताला खोलने में लग गई।
.
काफी समय गुजर गया, लेकिन ताला खुलने का नाम नहीं ले रहा था।
.
बीवी का पारा सातवें आसमान को छूने लगा...!
.
फिर उसने टॉर्च पकड़ ली और मुझे कहा कि तुम कोशिश करो।
.
मैंने कोशिश की और ताला झट से खुल गया।
.
बीवी मुझ पर बरस पड़ी और कहने लगी - अब पता चला... टॉर्च कैसे पकड़ते हैं...?
सच में कोई नहीं जीत सकता पत्नियों से...
2 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं...?
.
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू...!
.
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है...!
3 of 4
Jokes
- फोटो : Pexels.com
रेलवे पूछताछ केंद्र पर एक महिला पहुंची...!
.
क्लर्क - कोहरे के कारण सब ट्रेनें लेट हैं,
और कुछ पूछना है...?
.
महिला - इस ड्रेस में मैं मोटी तो नहीं लग रही...!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jokes
- फोटो : Pixabay
पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...!
.
पुलिसवाला (पप्पू से) - इस बैग में क्या है...?
.
पप्पू - बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने फिर से पूछा - अरे क्या है इसमें...?
.
पप्पू - बताते हैं... बताते हैं...!
.
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया...!
.
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला -
साहब इसमें तो बतासे हैं...!
.
पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं तो
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था...?
.
पप्पू - इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!
.
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।