Jokes Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
Jokes Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले
Jokes Hindi: इन चटपटे चुटकुलों (Majedar Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह मजेदार जोक्स ट्रेंडिंग भी हैं, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। वैसे भी सेहत के लिए हंसना फायदेमंद माना जाता है। चढ़िए फिर पढ़ते हैं और हंसते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!
Comedy Jokes: जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गईं, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!
Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड को लगा तगड़ा झटका, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)