फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes

Jokes: नई नवेली बहू से सास- देखना पकौड़ी एक-एक कर ही तलना, वायरल जोक्स पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Fri, 14 Aug 2026 10:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 14 Aug 2026 10:46 PM IST
सार

Comedy Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 

विज्ञापन
Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes
Funny Jokes - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

विस्तार

Funny Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

विज्ञापन



सास (नई-नवेली बहू से)- देखना पकौड़ी एक-एक कर ही तलना,
वरना कोई कच्ची या पक्की रह जाएगी
भिंडी भी एक-एक कर काटना और धनिया की एक-एक पत्ती तोड़कर धोना
बहू दो-चार दिन परेशान रही फिर पांचवे दिन बोली-
मांजी आप सब्जी देखो, मैं तब तक नहा कर आती हूं
चार घंटे तक जब बहू बाथरूम से नहीं निकली तो
सास ने बहू को आवाज लगा कर कहा- कितना वक्त लगेगा
बहू- मांजी सिर में एक-एक कर बालों को शैम्पू कर रही हूं
तभी तो बाल ढ़ग से साफ होगे
बहू की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.....

Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति के साथ कॉफी हाउस में बैठी पत्नी ने कहा-
जल्दी पी लो जी, कॉफी ठंडी हो जाएगी
पति- फिर क्या होगा?
पत्नी- बेवकूफ हो, मेनू कार्ड तो देखो,
हॉट कॉफी- 15 रुपये और कोल्ड कॉफी- 45 रुपये 
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए.....


पप्पू अपनी पत्नी को लेकर मार्केट गया
रास्ते में उसे एक लड़की ने मुस्कुरा कर हैलो किया 
पप्पू की पत्नी (गुस्से में)- कौन थी वो?
पप्पू- प्लीज दिमाग खराब मत करो,
अभी उसको भी बताना है कि तुम कौन हो?
विज्ञापन
विज्ञापन

Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
टीचर - बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है,
जो हमेशा दूसरों की मदद करे
पप्पू- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं,
न हमें आपस में दिखाने देते हैं.....

Jokes In Hindi: सुरेश ने नाई से बनवाई अपनी दाढ़ी, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Hindi Jokes: जब एक शायर डॉक्टर बन गया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन

Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik

लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना
सिर रखा और बोली- जानू, आपका दिल
कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है......


लड़की ने फेसबुक पर लिखा-
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
थोड़ी देर बाद लड़के का कमेंट आया-
धीरे-धीरे ही आ रहा था,
तेरे मोहल्ले वालों ने चोर समझकर पीट दिया......

Saas Bahu Chutkule In Hindi Social Media Viral Jokes And Meems Saas Damad Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- जब तुम्हें पता था कि गाड़ी लड़की चला रही है, तो 
रोड़ से थोड़ा दूर रहना था
पप्पू- कौन सा रोड़?, मैं तो खेत में बीड़ी पी रहा था.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed