आज के दिन: यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आगाज, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिन का बिहार दौरा
नमस्कार! आज है सोमवार 9 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विस्तार
आज 9 फरवरी 2026 कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। आज भाजपा के नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार जाएंगे।
यूपी विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र 9 से 20 फरवरी तक चलेगा। सत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अभिभाषण पढ़ा जाएगा, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कुछ अध्यादेश और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
संभल मस्जिद हिंसा मामले में सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले बीते मंगलवार को यह सुनवाई टल गई थी।
सोमन वंगचुक की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई
आज सुप्रीम कोर्ट में जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोमन वंगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होनी है। यह याचिक उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो के द्वारा दायर की गई है। बुधवार को न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने सुनवाई को स्थगित कर दिया था।
सोफिया कुरैशी मामले में सुनवाई
आज ऑपरेनशन सिंदूर के दौरान चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। भारतीय सेना और कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था। इसे लेकर उन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इस विवाद के बाद मंत्री ने क्षमा याचना की है। आज सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को अपना जवाब पेश करना है।
व्हाट्सएप मामले में सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
आज सुप्रीम कोर्ट में अदालत Meta और WhatsApp की अपील पर सुनवाई होनी है। इसमें 2021 की व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी पर लगाए गए जुर्माने को चुनौती दी गई है। बेंच ने कहा कि इस मामले में आज अंतरिम आदेश पारित करेगा। (यहां मामले के बारे में पूरा जानें)
साउदी में डिफेंस शो
सऊदी अरब में आयोजित तीसरे विश्व रक्षा प्रदर्शनी (डब्ल्यूडीएस) 2026 का दूसरा दिन है। इसमें 700 से अधिक प्रदर्शकों और लगभग 400 आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा उत्पादन विभाग और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।
नितिन नवीन पटना आएंगे
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 और 10 फरवरी को बिहार में रहेंगे। यह उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला बिहार दौरा है। 9 फरवरी को बापू सभागार में होने वाले अभिनंदन समारोह में नितिन नवीन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे।