सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 February 2026 major events

आज के दिन: सेवा तीर्थ का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, कंगना की किसानों पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले की सुनवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज शुक्रवार 13 फरवरी है। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

13 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 13 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की एकादशी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा तीर्थ भवन परिसर का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा को मिली जीत के जश्न शामिल होंगे। 

Trending Videos

सेवा तीर्थ परिसर का अनावरण करेंगे
शुरुआत पीएम मोदी से। वे शुक्रवार दोपहर को नए प्रधानमंत्री कार्यालय, सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए कार्यालय होंगे। अभी प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में हैं। इन भवनों के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों के लिए रात्रिभोजन 
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा को मिली जीत का जश्न शुक्रवार को दिल्ली में मनाया जाएगा। तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा को जीत मिली है, जिसने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के निर्बाध शासन को भी खत्म किया है। ऐसे में पीएम मोदी ने पार्टी के पार्षदों के लिए खास कार्यक्रम रखा है। उन्होंने वीवी राजेश के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल को 13 फरवरी को अपने आधिकारिक आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है। 

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़े मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पर सुनवाई होगी। दरअसल, हिमाचल हाईकोर्ट ने पंचायतों और शहरी निकायों के चुनाव को 30 अप्रैल से पहले करवाने को कहा है। वहीं, राज्य सरकार प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सुनवाई
बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्टट्रैक कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

कंगना रनौत से जुड़े मामले पर सुनवाई
फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत केस में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। 

भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव का आयोजन
शिक्षा मंत्रालय की ओर से भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को इसका आखिरी दिन है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच
टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच सुबह 11 बजे से कैंडी खेला जाएगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से कनाडा और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच अमेरिका और नीदरलैंड के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

आज राष्ट्रीय महिला दिवस
हर साल भारत 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल सरोजिनी नायडू को समर्पित है। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। नायडू ने 12 साल की उम्र से कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed