सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 February 2026 major events

आज के दिन: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के तीन दिन के भारत दौरे की शुरुआत, आज साल का पहला सूर्य ग्रहण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार 17 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

17 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 17 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश में तरिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

Trending Videos

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा 

शुरुआत फ्रांस के राष्ट्रपति से। वे मंगलवार से भारत के दौरे पर हैं। यह दौरा तीन दिन का है। इस दौरान वे मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा। दोपहर लगभग 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता के दौरान वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी और नए उभरते क्षेत्रों में विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

छठा भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को बंगलूरू में छठा भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद आयोजित होगा। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल और वेटरन्स मामलों की मंत्री कैथरीन वॉट्रिन करेंगी। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ समारोह

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ समारोह में दुनियाभर के लगभग 1,200 गणमान्य व्यक्तियों की शामिल होने की उम्मीद है। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। वहीं, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल शामिल होंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

सीबीएसई परीक्षाएं आज से शुरू

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। कक्षा 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का है। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड का रखा गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

मोहन भागवत का लखनऊ दौरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। वह संघ के शताब्दी वर्ष के चल रहे कार्यक्रमों के तहत 17 और 18 फरवरी को चार प्रमुख बैठक करेंगे।( संबंधित खबर यहां पढ़ें) 


 

सुखबीर बादल का 'पंजाब बचाओ' जनसंपर्क अभियान

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल मंगलवार से ‘पंजाब बचाओ -सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ नाम से अभियान शुरू करेगी। बादल ने कहा कि रैलियों  और जनसंपर्क अभियान के दाैरान पंजाब के सभी ज्वलंत मुददों को उठाते हुए पार्टी अपना विजन पेश करेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 

एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का मंगलवार को दूसरा दिन है। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शिरकत करेंगे। इसका मकसद जिम्मेदार एआई शासन, नवाचार तंत्र, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, जलवायु-जागरूक प्रौद्योगिकी और उभरती प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच पर संवाद को बढ़ावा देना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

साल का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा। वहीं, शाम 7. 57 मिनट पर खत्म होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 


 

विश्व कप मैच में तीन मैच

टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच न्यूजीलैंड और कनाडा  के बीच सुबह 11 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच कैंडी में खेला जाएगा। दिन का तीसरा मैच स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच होगा। यह मुकाबला शाम सात बजे से मुंबई में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed