सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   macron india visit pm modi IFYI Innauguration, bilateral engagements mumbai

IFYI: पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात आज, इंडिया-फ्रांस इनोवेशन इवेंट से पहले मुंबई पुलिस की एडवाइजरी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Feb 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला मुंबई पहुंच गए हैं, जहां उनका स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे और भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए दक्षिण मुंबई में यातायात के खास इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें रिपोर्ट-

macron india visit pm modi IFYI Innauguration, bilateral engagements mumbai
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों (फाइल तस्वीर - दाएं से बाएं) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंचे। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया।
Trending Videos


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर लिखा, फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का हार्दिक स्वागत। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूएन में सुधार, भारत  की स्थायी सदस्यता जैसे वैश्विक मुद्दों पर जोर
रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी भारत और फ्रांस का तालमेल अहम माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के सवाल पर फ्रांस परंपरागत रूप से भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता रहा है।

विश्लेषकों के मुताबिक यह यात्रा रक्षा-तकनीक, औद्योगिक सहयोग और वैश्विक सामरिक संतुलन के व्यापक एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर है। राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पैनी नजर बनी है।

वार्ता के अन्य मुद्दे
पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है।

प्रौद्योगिकी व नवाचार: राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।

114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा होगा आकर्षण का केंद्र: मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हाल ही में मंजूरी मिली है। दोनों नेता संयुक्त रूप से कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

यातायात संभालने के लिए खास इंतजाम
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के मुंबई में होने वाले कार्यक्रम से पहले यातायात (ट्रैफिक) पुलिस ने मार्ग बदलने और अन्य व्यवस्थाएं करने का फैसला लिया है।  आज करीब शाम करीब सवा तीन बजे मैक्रों और मोदी मुंबई स्थित लोकभवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बाद में सवा पांच बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष (आईएफवीआई) 2026 का शुभारंभ करेंगे और दोनों देशों के व्यापार जगत की हस्तियों, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नवप्रवर्तकों को संबोधित करेंगे।  

कौन से मार्ग खुले और बंद रहेंगे?
आईएफवीआई के कार्यक्रम के दौरान यातायात को संभालने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दक्षिण मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, वीवीआईपी आवाजाही के कारण छ्त्रपति शिवाजी महाराज मार्ग, पी रामचंदानी मार्ग, बीके बोम बेहरम मार्ग और महाकवि भूषण मार्ग के जैसे आसपास के मार्गों पर दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक से आगे का हिस्सा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल आपातकालीन वाहनों को दोनों दिशाओं में आने-जाने की अनुमति होगी। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद 75 शिक्षण संस्थानों को दिया गया अल्पसंख्यक का दर्जा? CM ने लगाई रोक

अधिकारियों ने कहा कि वाहन वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं, जो रीगल जंक्शन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह मार्ग, महाकवि भूषण रोड और बोमन बेहराम रोड से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचता है। जोखिम अल्वा चौक से एडम स्ट्रीट जंक्शन तक का हिस्सा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा, केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी। वाहन अल्वा चौक से रेडियो क्लब तक पी रामचंदानी मार्ग से हाजी नियाज आजमी रोड और जगन्नाथ पलाव चौक (भीड़ भजन मंदिर) होते हुए दाईं ओर मुड़कर शहीद भगत सिंह मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक और महाकवि भूषण मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।



एडम स्ट्रीट और पी रामचंदानी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड और बेस्ट बस स्टॉप बंद रहेंगे। नाथालाल पारिख रोड, जगन्नाथ भोसले रोड, कैप्टन प्रकाश पेटे रोड, रामभाऊ सालगोंकर रोड, शाहिद भगत सिंह रोड और बी के बोमन बेहराम रोड पर कोई पार्किंग नहीं होगी। होटल ताज के पीछे का रास्ता, रावबहादुर देसाई चौक से होटल डिप्लोमैट तक, नो-पार्किंग क्षेत्र रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed