सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drugs seized from a boat coming from Iran, Gujarat ATS and Coast Guard conduct major operation

ATS: ईरान से आ रही नाव से 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त हाई-सीज ऑपरेशन में ईरान से आ रही एक मछली पकड़ने वाली नाव से 200 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर पोरबंदर लाया जा रहा है।

drugs seized from a boat coming from Iran, Gujarat ATS and Coast Guard conduct major operation
एटीएस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एटीएस पेज
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान से आ रही थी, जिसमें 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों और जब्त किए गए ड्रग्स को आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


(यह खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed