{"_id":"69942fa6078ef9e283029175","slug":"sonia-gandhi-asked-me-to-decide-date-of-my-swearing-in-as-assam-cong-cm-in-2014-himanta-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: '2014 में ही सीएम बनने वाला था, राहुल के फोन से पलट गई बाजी', CM सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: '2014 में ही सीएम बनने वाला था, राहुल के फोन से पलट गई बाजी', CM सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने साल 2014 के उस घटनाक्रम का जिक्र किया है, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। उनके अनुसार सोनिया गांधी ने उन्हें सीएम बनने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन राहुल गांधी के एक फोन से सबकुछ बदल गया। पढ़ें, उन्होंने क्या कुछ बताया है...
हिमंत बिस्व सरमा, असम के मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें खुद असम का मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ की तारीख तय करने को कहा था। सीएम सरमा ने बताया कि उस समय कांग्रेस के 58 विधायकों का समर्थन उनके साथ था और वे मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में थे।
यह भी पढ़ें - Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी; भारत के लिए क्यों अहम? जानें विरोध की वजह
उस समय असम में क्या हुआ था?
साल 2011 विधानसभा चुनाव के बाद असम कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई थी। पार्टी के कई विधायक चाहते थे कि उस समय के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की जगह हिमंत सरमा को सीएम बनाया जाए। हिमंत बिस्व सरमा के अनुसार, सोनिया गांधी ने उनसे कहा था कि वे शपथ लेने की तारीख तय कर लें। उन्होंने सोचा था कि वे कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले के बाद जून 2014 में शपथ लेंगे।
फिर अचानक क्या बदला?
हिमंत बिस्व सरमा ने आगे बताया कि उस समय राहुल गांधी अमेरिका में थे और उन्होंने वहां से कांग्रेस नेताओं को फोन किए। इसके बाद पूरा माहौल बदल गया और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।
इसके बाद क्या हुआ?
इस घटना से आहत होकर हिमंत बिस्व सरमा ने 2015 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा को असम में पहली बार सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद साल 2021 में वे असम के मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़ें - Karnataka: लड़कियों से छेड़छाड़ और पथराव को लेकर दो समुदायों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
उस वक्त मलाल था, लेकिन अब खुश
इस पूरी घटना पर अब सीएम हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि उस समय उन्हें दुख हुआ था, लेकिन अब वे मानते हैं कि जो हुआ अच्छा हुआ। उनके मुताबिक, भाजपा में रहकर उन्हें असम और सनातन धर्म की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे कभी किताब लिखेंगे तो इस पूरे घटनाक्रम का विस्तार से खुलासा करेंगे।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन