सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat six courts receive bomb threat emails nothing suspicious found ahmedabad

Bomb Threat: अहमदाबाद, वडोदरा समेत गुजरात की 6 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में दौड़धूप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 17 Feb 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात में मंगलवार को 6 जिला अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सभी जगहों पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

gujarat six courts receive bomb threat emails nothing suspicious found ahmedabad
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Bomb Threat: गुजरात में स्कूलों के बाद मंगलवार को छह अलग-अलग अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। हालांकि, जांच के बाद कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया है।
Trending Videos


अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की अदालतों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वडोदरा और वलसाड में क्या हुआ?
वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए ईमेल में परिसर में 19 बम रखे होने का दावा किया गया। पुलिस अधिकारी मंजिता वंजारा ने बताया कि ईमेल में दोपहर तक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल भेजने वाले ने तमिलनाडु की एक अदालत के फैसले की आलोचना भी की है।

इसी तरह, वलसाड के एसपी युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि वहां की जिला अदालत को भी धमकी मिली है। ईमेल में कहा गया कि परिसर में 19 आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर की नमाज से पहले फट जाएंगे। इसके बाद अदालत के 19 कमरों को खाली कराकर जांच की गई।

कई और शहरों में भी अफरा-तफरी
अधिकारियों ने पुष्टि की कि राजकोट, गांधीनगर और अहमदाबाद की जिला अदालतों को भी मंगलवार सुबह खाली कराया गया। इन सभी जगहों पर घंटों तक चली तलाशी के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दोपहर में मेहसाणा जिला अदालत को भी ऐसा ही ईमेल मिला, जिसके बाद वहां भी तलाशी अभियान चलाया गया।

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 34 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। बाद में ये सभी धमकियां भी झूठी निकली थीं। पुलिस अब इन दोनों मामलों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Gujarat Schools Bomb Threat: अहमदाबाद-वडोदरा के 34 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed