Live
PM Modi-Macron Meet: मैक्रों से मुलाकात कर PM मोदी बोले- एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। इस दौरान मुंबई में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके साथ ही दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ भी करेंगे। यहां जानिए पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
भारत-फ्रांस का माइंड्स एक- पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले- आज लगभग 50 फीसदी स्टार्टअप में एक महिला निदेशक
माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में एक ऐसा हेलिकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके। बता दें कि पीएम मोदी ने यह बातें तब कही जब दोनों नेताओं ने टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। असेंबली लाइन वह जगह है जहां हेलिकॉप्टर का ढांचा, इंजन, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अलग-अलग चरणों में जोड़े जाते हैं और यहीं पूरा हेलिकॉप्टर तैयार होता है।
भारत और फ्रांस दोनों प्राचीन और समृद्ध सभ्यताएं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों प्राचीन और समृद्ध सभ्यताएं हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बहुत महत्व दिया जाता है। भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत और फ्रांस नेशनल मरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स, लोथल पर सहयोग करेंगे, और पहले ही ज्वेल म्यूजियम पर साथ काम किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय संस्कृति को फ्रांस के लोगों के करीब लाने के लिए जल्द ही स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर फ्रांस में खोला जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत-फ्रांस साझेदारी के प्रति गहरा समर्पण है और आज दोनों देशों ने अपने रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने विश्व स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का भी संदेश दिया।
मैक्रों बोले- दोनों देशों ने आज इस साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध विशेष और अद्वितीय हैं- मैक्रों
पीएम मोदी के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने संबोधन में सबसे पहले भारत में अपने चौथे औपचारिक दौरे के दौरान गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध विशेष और अद्वितीय हैं, जो विश्वास, पारदर्शिता और महत्वाकांक्षा पर आधारित हैं।
यूक्रेन, पश्चिम एशिया तनाव का किया जिक्र
छात्रों के रिसर्चर्स के आदान प्रदान को और सुगम करने पर जोर
पीएम मोदी का संबोधन शुरू
फ्रांसे के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत फ्रांस साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। वर्ष 2026 भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग पॉइंट है। कुछ ही दिन पहले हमने यूरोपीय संघ के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा औऱ ऐतिहासिक मुफ्त व्यापार समझौता किया। आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हम आज समझौते कर रहे हैं। इनके जरिए अब आपसी कंपनियों को डबल टैक्स नहीं देना होगा। यही शेयर्स प्रॉसपैरिटी का रोडमैप है।टाटा एयरबस की H125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर का पीएम मोदी- मैक्रों ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की H125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर की अंतिम असेंबली लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने भारतीय रक्षा उत्पादन और रक्षा उद्योग में निजी क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया। H125 हेलिकॉप्टर उत्पादन भारत में नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ रक्षा निर्यात को मजबूत करने का भी मार्ग खोलता है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने इस परियोजना को भारत-फ्रांस साझेदारी का उदाहरण बताते हुए कहा कि यह कदम दोनों देशों के तकनीकी सहयोग और रक्षा उद्योग में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाएगा।