सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar Plane Crash Recorders burnedyet data recovered is this the reason for the entry of foreign experts?

Ajit Pawar Plane Crash: रिकॉर्डर आग में झुलसे, फिर भी डेटा रिकवर; इस वजह से हुई विदेशी एक्सपर्ट्स की एंट्री?

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

28 जनवरी की सुबह लीयरजेट-45 प्लेन बारामती में क्रैश हुआ था। इसका ब्लैक बॉक्स अगले दिन बरामद किया गया था। इसी में ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी है। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने गृह क्षेत्र बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
 

Ajit Pawar Plane Crash Recorders burnedyet data recovered is this the reason for the entry of foreign experts?
अजित पवार प्लेन क्रैश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में एक अपडेट सामने आया हैं। अब इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को सौंपी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश हुए विमान लीयरजेट-45 की विस्तृत जांच एएआईबी द्वारा की जा रही है। यह जांच विमान दुर्घटना और घटना जांच नियम, 2017 के तहत हो रही है। इसके साथ ही जांच प्रक्रिया को आईसीएओ (अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) के परिशिष्ट-13 के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि जांच निष्पक्ष और तकनीकी नियमों के अनुरूप पूरी की जा सके।
Trending Videos


डीजीसीए ने बताया, विमान में दो फ्लाइट रिकॉर्डर लगे थे। जो हादसे के बाद लंबे समय तक आग और अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहे। इसके बावजूद जांच एजेंसियों ने डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया है। इस डेटा से उड़ान के दौरान विमान की तकनीकी स्थिति और ऑपरेशनल इनपुट्स से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। मंत्रालय ने आगे बताया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर सीवीआर की तकनीकी जांच अभी जारी है। रिकॉर्डर से डेटा निकालने और उसकी रिकवरी के लिए उस देश के विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है, जहां यह उपकरण तैयार किया गया था। माना जा रहा है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से कॉकपिट के अंदर की बातचीत समेत अलर्ट्स जैसी अहम जानकारी मिल सकती है, जो हादसे की वजह समझने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएआईबी ने स्पष्ट किया है कि विमान हादसे की जांच पूरी तरह तकनीकी मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है, ताकि निष्पक्ष और सबूत आधारित निष्कर्ष निकाला जा सके। ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलों और अफवाहों से बचें। एजेंसी का कहना है कि जांच से जुड़ी पूरी जानकारी समय पर साझा की जाएगी। इस बीच इस हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है। दो फरवरी को एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दावा किया था, उनके चाचा अजित पवार की मौत के पीछे साजिश हो सकती है। उन्होंने मांग की थी,मामले की जांच विशेषज्ञ एजेंसियों से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। कई विपक्षी दलों ने भी इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए  इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

28 जनवरी की सुबह वीएसआर वेंचर्स कंपनी का लीयरजेट-45 प्लेन बारामती में क्रैश हुआ था। इसका ब्लैक बॉक्स अगले दिन बरामद किया गया था। इसी में ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी है। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने गृह क्षेत्र बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed