Live
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: मुंबई में PM मोदी-मैक्रों की बैठक शुरू, रक्षा समेत इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
PM Modi Emmanuel Macron Meeting: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। इस दौरान मुंबई में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में रक्षा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके साथ ही दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ भी करेंगे। यहां जानिए पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने जताई खुशी
मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने साझा की तस्वीर
पीएम मोदी और मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक शुरू
मुंबई के लोकभवन में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with French President Emmanuel Macron at the Lok Bhavan in Mumbai
— ANI (@ANI) February 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/AyxIEHCNUf
मुंबई के लोक भवन में हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात मुंबई के लोक भवन में हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद दोनों के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक में भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने, रक्षा सहयोग बढ़ाने, व्यापार और नई तकनीक के क्षेत्र में साथ काम करने पर चर्चा की गई। यह मुलाकात दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का संकेत मानी जा रही है।
पीएम मोदी और मैक्रों की मुलाकात
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and French President Emmanuel Macron share a hug as they meet at the Lok Bhavan in Mumbai
— ANI (@ANI) February 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/jtssPX7ear
मैक्रों का चौथा भारत दौरा
उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स को करेंगे संबोधित
रक्षा समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
तीन दिवसीय यात्रा (17 से 19 फरवरी) पर आए मैक्रों की पीएम मोदी से रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके बाद दोनों नेता शाम को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।मैक्रों ने 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
इससे पहेल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने मंगलवार को अपने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों (26/11) में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे की।