{"_id":"6994417f08f70984af082d62","slug":"gujarat-six-courts-receive-bomb-threat-emails-nothing-suspicious-found-ahmedabad-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: अहमदाबाद, वडोदरा समेत गुजरात की 6 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में दौड़धूप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bomb Threat: अहमदाबाद, वडोदरा समेत गुजरात की 6 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में दौड़धूप
Tue, 17 Feb 2026 03:53 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:53 PM IST
सार
गुजरात में मंगलवार को 6 जिला अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सभी जगहों पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bomb Threat: गुजरात में स्कूलों के बाद मंगलवार को छह अलग-अलग अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। हालांकि, जांच के बाद कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया है।
अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, राजकोट, गांधीनगर और मेहसाणा की अदालतों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।
वडोदरा और वलसाड में क्या हुआ?
वडोदरा जिला अदालत को भेजे गए ईमेल में परिसर में 19 बम रखे होने का दावा किया गया। पुलिस अधिकारी मंजिता वंजारा ने बताया कि ईमेल में दोपहर तक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल भेजने वाले ने तमिलनाडु की एक अदालत के फैसले की आलोचना भी की है।
विज्ञापन
इसी तरह, वलसाड के एसपी युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि वहां की जिला अदालत को भी धमकी मिली है। ईमेल में कहा गया कि परिसर में 19 आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर की नमाज से पहले फट जाएंगे। इसके बाद अदालत के 19 कमरों को खाली कराकर जांच की गई।
कई और शहरों में भी अफरा-तफरी
अधिकारियों ने पुष्टि की कि राजकोट, गांधीनगर और अहमदाबाद की जिला अदालतों को भी मंगलवार सुबह खाली कराया गया। इन सभी जगहों पर घंटों तक चली तलाशी के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दोपहर में मेहसाणा जिला अदालत को भी ऐसा ही ईमेल मिला, जिसके बाद वहां भी तलाशी अभियान चलाया गया।
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 34 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे। बाद में ये सभी धमकियां भी झूठी निकली थीं। पुलिस अब इन दोनों मामलों के बीच संबंध की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Schools Bomb Threat: अहमदाबाद-वडोदरा के 34 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल की जांच में जुटी पुलिस