सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Police Warn Youth Over Viral Shiva Temple Drug Reel

Hyderabad: शिव मंदिर में 'ड्रग्स चढ़ाने' वाले युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने युवाओं को कार्रवाई की चेतावनी दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 17 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद पुलिस ने महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में वायरल हुए नशे की वीडियो के लिए युवाओं को चेतावनी दी। एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Hyderabad Police Warn Youth Over Viral Shiva Temple Drug Reel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

हैदराबाद पुलिस ने मंगलवार को युवाओं को सोशल मीडिया 'लाइक्स' के लिए आपत्तिजनक हरकतें करने से सावधान किया। यह चेतावनी उस वीडियो के वायरल होने के बाद आई है, जिसमें दो युवक महाशिवरात्रि के मौके पर कथित रूप से भगवान शिव की मूर्ति को नशे का पदार्थ चढ़ाते दिखे।

Trending Videos


वीडियो में दिखाई देता है कि शमशाबाद इलाके के एक शिव मंदिर के पास दोनों युवक यह कहते हैं कि वे प्रसाद चढ़ाने आए हैं। इसके बाद युवक गर्व से बताते हैं कि आमतौर पर भक्त नारियल चढ़ाते हैं, लेकिन वे कुछ अलग कर रहे हैं। एक युवक हाथ में गांजा जैसी नशे की वस्तु पकड़कर यह दिखा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद कई नेटिजंस ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवाओं को चेताया
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वी. सी. सज्जनार ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा "महाशिवरात्रि भक्ति का प्रतीक है… मुक्ति का मार्ग है। ऐसे पवित्र अवसर पर नशे की वस्तु को प्रसाद के नाम पर दिखाना अत्यंत शर्मनाक और विकृत व्यवहार है।" सज्जनार ने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और यदि नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस (NDPS) एक्ट की धाराएं लागू की गईं, तो इसके लिए उम्रभर पछतावा करना पड़ सकता है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि लाइक्स और व्यूज की तात्कालिक संतुष्टि के लिए अपने सुनहरे भविष्य को खतरे में न डालें।

ये भी पढ़ें:- Assam: '2014 में ही सीएम बनने वाला था, राहुल के फोन से पलट गई बाजी', CM सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी

पुलिस कमिश्नर ने चेताया "ऐसे कृत्य किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया को अपनी रचनात्मकता के मंच में बदलें, न कि नशे की राह में।" इस बीच, हैदराबाद नारकोटिक्स एन्फोर्समेंट विंग (H-NEW) की टीम इस घटना की जांच कर रही है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed