फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17th lok sabha budget session 2019 Smriti Zubin Irani take oath as member of Parliament

स्मृति ईरानी के शपथ के दौरान देर तक सांसदों ने थपथपाई मेज, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

Mon, 17 Jun 2019 02:49 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 17 Jun 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
17th lok sabha budget session 2019 Smriti Zubin Irani take oath as member of Parliament
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
17वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों को पद की शपथ दिलाई जा रही है। यह कार्यक्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन


इसी क्रम में जब स्मृति ईरानी शपथ लेने आईं तो सभी सांसदों ने देर तक मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया। स्मृति ने भी जवाब में सबको हाथ जोड़ धन्यवाद दिया। दरअसल, ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराकर लोकसभा पहुंची हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिम बंगाल से चुने गए भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और देबश्री चौधरी को जब शपथ के लिए पुकारा गया तो भाजपा सदस्यों ने 'जयश्री राम' के नारे लगाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए थे जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शपथ लेने के लिए जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम पुकारा गया सभी सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया जबकि भाजपा के सदस्यों ने ''मोदी..मोदी'' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाये। पीएम मोदी ने सदन के नेता होने के कारण सबसे पहले शपथ ली। उन्होंने अपनी शपथ हिंदी में ली।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद कांग्रेस के सदस्य के. सुरेश, बीजद के भृतहरि महताब और भाजपा के ब्रजभूषण शरण सिंह ने शपथ ली। सुरेश और सिंह ने हिंदी तथा महताब में उड़िया में शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने पीठासीन अध्यक्षों के जिस पैनल की घोषणा की उसमें ये तीनों सदस्य- के सुरेश, ब्रजभूषण शरण सिंह एवं बी महताब शामिल हैं।


इन तीनों सदस्यों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्मृति ईरानी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed