सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   23 April 2026 Major Events

आज के दिन: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आएंगे, पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 23 Apr 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 23 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

23 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 23 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। शाम चार बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आएंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की सभी सीटों और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं, आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला है। 

Trending Videos

यूपी बोर्ड के नतीजे 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहेंगे। परिणाम घोषित होने पर छात्र अपना परिणाम अमर उजाला पर आसानी से देख सकते हैं। अगर आप भी ना किसी परेशानी के परिणाम देखना चाहते हैं तो अभी से  पंजीकरण कर लें:

10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव

तमिलनाडु की 234  और पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए आज मतदान होगा। नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। इस राज्य में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 
वहीं, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में 1478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

राहुल गांधी का दौरा रद्द
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 23 अप्रैल को कोलकाता का तय दौरा रद्द कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय प्रशासन ने कथित तौर पर इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी पश्चिम बंगाल की राजधानी में पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए आने वाले थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने जरूरी मंजूरी नहीं दी। पार्टी के अनुसार, उन्होंने प्रशासनिक मंजूरी के लिए शाम छह बजे तक इंतजार किया। जब स्थानीय पुलिस ने अनुमति नहीं दी, तो 23 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करना संभव नहीं रह गया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बदरीनाथ धाम मंदिर के दर्शन आज से शुरू
बदरीनाथ धाम मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके साथ ही चारों धामों की पवित्र यात्रा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा में शामिल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। यमुनोत्री को यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, वहीं गंगोत्री गंगा नदी का पावन स्रोत है। केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जबकि बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु का अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है, जो अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारतीय नौसेना का कार्यक्रम
भारतीय नौसेना गुरुवार को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में नौसेना नागरिक समारोह का आयोजन करेगी । यह समारोह भारतीय नौसेना के अभियानों के सफलतापूर्वक पूरा करने में नौसेना सिविलियंस (वे लोग जो भारतीय नौसेना का हिस्सा होते हैं लेकिन वर्दीधारी सैनिक नहीं होते) के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में नौसेना मुख्यालय, कमान मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रशासनिक दक्षता को उच्चस्तरीय करने, डिजिटल परिवर्तन को गति देने और प्रशिक्षण एवं कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए की गई प्रमुख पहलों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आईपीएल में मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला 
आईपीएल में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 से मुंबई में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed