सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Assembly Election Live: शुभेंदु बोले- मुझे मतदान केंद्र में नहीं जाने दिया गया; सुकांत मजूमदार ने किया मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / चेन्नई Published by: Pavan Updated Thu, 23 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Bengal and Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में दोनों राज्यों में पहले मतदान से आखिरी मतदान प्रतिशत के लिए जुड़ें...

West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling Live Tamil Nadu Voting Percentage, DMK ; Bjp vs TMC News
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:58 AM, 23-Apr-2026

सुकांत मजूमदार ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

11:51 AM, 23-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी बोले- मुझे मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आम लोग शांति चाहते हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11:50 AM, 23-Apr-2026

एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने वोट डाला

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने कांति दक्षिण के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों में मतदान के दौरान कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली, लेकिन पश्चिम बंगाल में हालात अलग हैं और यहां चुनाव के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। दिव्येंदु अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि अगर कहीं भी बाधा आए, यहां तक कि थोड़ी देर के लिए बिजली भी चली जाए, तो लोग तुरंत संबंधित अधिकारी और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दें।

11:43 AM, 23-Apr-2026

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी, पश्चिम बंगाल में 41% तो तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। 

 
11:24 AM, 23-Apr-2026

टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प, एक्शन में चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने नाओदा में हुई घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। यह मामला आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तनावपूर्ण स्थिति से जुड़ा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

11:22 AM, 23-Apr-2026

टीएमसी समर्थक और भाजपा उम्मीदवार के बीच तीखी बहस

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान सिलिगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी समर्थकों और भाजपा उम्मीदवार संकर घोष के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यह घटना जगदीश चंद्र विद्यापीठ के बूथ नंबर 26/237 पर हुई, जहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 AM, 23-Apr-2026

मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम से हमला

मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान से पहले देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
 
10:45 AM, 23-Apr-2026

कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका- के अन्नामलाई

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत कोयंबटूर में भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया जारी रखी है और आज सभी दलों की जिम्मेदारी है कि वे आयोग का सहयोग करें।

अन्नामलाई ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3–4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और पहले से तैयारी ठीक नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथ में है, जिसने पिछले 5 वर्षों में डीएमके सरकार का काम देखा है।

10:44 AM, 23-Apr-2026

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने दिया वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपनी पत्नी पृथ्वी नारायणन के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। दोनों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।

 

10:24 AM, 23-Apr-2026

हुमायूं कबीर ने लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाओदा, रेजिनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लेकिन नाओदा के दो बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए गए।

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed