सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Assembly Election Live: कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ का हमला, सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / चेन्नई Published by: Pavan Updated Thu, 23 Apr 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Bengal and Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में दोनों राज्यों में पहले मतदान से आखिरी मतदान प्रतिशत के लिए जुड़ें...

West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Polling Live Tamil Nadu Voting Percentage, DMK ; Bjp vs TMC News
सुवेंदु सरकार, कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:07 PM, 23-Apr-2026

खोवार स्कूल के बूथ नंबर 141 पर मतदाताओं ने ईवीएम में खराबी की शिकायत

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान मुर्शिदाबाद के गोराबाजार इलाके में स्थित खोवार स्कूल के बूथ नंबर 141 पर मतदाताओं ने ईवीएम में खराबी की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि मतदान के बीच मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिससे वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले को ठीक करने की कोशिश शुरू कर दी है।

01:02 PM, 23-Apr-2026

भीड़ द्वारा हमले के बाद सुवेंदु सरकार ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।

12:59 PM, 23-Apr-2026

गाड़ूी तोड़ने के आरोपों पर टीएमसी नेता का पलटवार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नाओदा क्षेत्र के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सोफियुज्जमान शेख ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन हुमायूं कबीर कई गाड़ियों के साथ पहुंचे और उनके साथ कुछ असामाजिक लोग भी थे। उनका आरोप है कि वे उनके पोलिंग एजेंट्स को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इलाके में माहौल खराब कर रहे हैं।टीएमसी नेता ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे नाओदा में हुमायूं कबीर को खुलकर घूमने नहीं देंगे और अगर वह वहां आते हैं, तो उनका विरोध किया जाएगा।

12:47 PM, 23-Apr-2026

टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ी

 

मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ दी गई। इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया।

12:32 PM, 23-Apr-2026

भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा ने मतदान के दिन को लोकतंत्र का उत्सव बताया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में लाबपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा ने मतदान के दिन को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन को शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होना चाहिए, न कि हिंसा वाला माहौल। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान में किसी तरह की धांधली नहीं होनी चाहिए और लोग शांतिपूर्ण तरीके से वोट करें।

12:19 PM, 23-Apr-2026

बढ़ता जा रहा टीएमसी-एयूजेपी के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। समर्थकों ने सड़क पर गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 AM, 23-Apr-2026

सुकांत मजूमदार ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

11:51 AM, 23-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी बोले- मुझे मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आम लोग शांति चाहते हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11:50 AM, 23-Apr-2026

एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने वोट डाला

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने कांति दक्षिण के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों में मतदान के दौरान कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली, लेकिन पश्चिम बंगाल में हालात अलग हैं और यहां चुनाव के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। दिव्येंदु अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि अगर कहीं भी बाधा आए, यहां तक कि थोड़ी देर के लिए बिजली भी चली जाए, तो लोग तुरंत संबंधित अधिकारी और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दें।

11:43 AM, 23-Apr-2026

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी, पश्चिम बंगाल में 41% तो तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed