सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Bengal Uproar Amidst Voting Mob Attacks BJP Candidate in Kumarganj Candidate Escapes with Security Personnel

बंगाल में मतदान के बीच बवाल: कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ का हमला, सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कुमारगंज में हिंसा ने माहौल गरमा दिया। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ के हमले का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें चोट भी लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एजेंट्स को बूथों से निकाला गया और टीम पर हमला कर डर का माहौल बनाया गया।

Bengal Uproar Amidst Voting Mob Attacks BJP Candidate in Kumarganj Candidate Escapes with Security Personnel
सुवेंदु सरकार, कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच कुमारगंज से एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है, जिसने पूरे सियासी माहौल को और भड़का दिया है। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा कथित हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होती दिख रही है। इस हमले में उनके कान से खून निकलता भी नजर आया, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर बॉडीगार्ड के साथ मौके से निकलना पड़ा। इस घटना के बाद भाजपा नेता ने सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है।

Trending Videos

घटना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




टीएमसी और एजेयूपी के बीच बड़ी झड़प
बता दें कि इससे पहले मतदान प्रक्रिया के दौरान शिवनगर गांव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख  हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प की खबर ने माहौल को गरमा दिया। आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच स्थिति तेजी से बिगड़ती नजर आई। हुमायूं कबीर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी ने उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को मोटी रकम देकर चुनाव मैदान से हटने के लिए प्रभावित किया, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed