{"_id":"671fd55e439e3374eb043bb1","slug":"3372-flights-will-take-off-from-mumbai-airport-during-winter-season-1011-flights-will-be-international-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Travel Demand: सर्दी में मुंबई एयरपोर्ट से एक हफ्ते में 3372 विमानों की सेवा, 1011 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Travel Demand: सर्दी में मुंबई एयरपोर्ट से एक हफ्ते में 3372 विमानों की सेवा, 1011 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Travel Demand: मुंबई एयरपोर्ट से इस साल सर्दियों में हर सप्ताह 3372 विमानों का संचालन किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से उड़ान भरने वाले विमानों में 2361 घरेलू होंगे, जबकि 1011 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय होंगी।
विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आने वाली सर्दियों में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले विमानों का आकड़ा सामने आ गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया गया है कि मुंबई एयरपोर्ट से इस साल की सर्दी में प्रति सप्ताह 3,372 उड़ानों की आवाजाही होगी। इसमें 2361 विमान घरेलू होंगे। 1011 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का भी संचालन किया जाएगा। बता दें कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई एयरपोर्ट से उड़ने वाले विमानों का ताजा साप्ताहिक आंकड़ा बीते साल की तुलना में 2 फीसदी अधिक है।
कब से कब तक चलेगा शीतकालीन कार्यक्रम
साल 2024-25 के शीतकालीन कार्यक्रम की बात करें तो ये 27 अक्टूबर, 2024 से शुरू हुआ और 29 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। इस महीने की शुरुआत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया था कि देश के 124 हवाई अड्डों से इस अवधि में हर हफ्ते 25,007 उड़ानें संचालित की जाएंगी। यह 2023 के शीतकालीन कार्यक्रम की तुलना में 5.37 प्रतिशत अधिक है।
आगामी सर्दियों में 115 से अधिक गंतव्यों तक विमान सेवा
मुंबई के निजी हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि 2024 के ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत और 2023 के शीतकालीन कार्यक्रम की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। यात्रियों की बढ़ती मांग का जिक्र करते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आगामी सर्दियों के मौसम में 115 से अधिक गंतव्यों तक विमान सेवा मिलेगी। यात्रा अनुभव सहज बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
टोरंटो के लिए फिर से शुरू होगी उड़ान
मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक शीतकालीन कार्यक्रम में टोरंटो, बैंकॉक, लंदन और अम्मान, जॉर्डन सहित कई अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक विमान सेवा मिलेगी। एयर कनाडा 28 अक्टूबर, 2024 से टोरंटो के लिए अपनी सेवा फिर से शुरू करेगा। कम लागत वाली एयरलाइंस के रूप में मशहूर थाईलैंड की कंपनी- नोक एयर ने 27 अक्टूबर, 2024 से बैंकॉक (डीएमके) के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी है।
विदेश यात्रा आसान बनेगी
इसी अवधि में वर्जिन अटलांटिक 28 अक्तूबर से लंदन हीथ्रो के लिए दूसरी दैनिक उड़ान शुरू करेगा। रॉयल जॉर्डनियन फरवरी-मार्च 2025 के दौरान चार साप्ताहिक उड़ान संचालित करेगा। इससे अम्मान जाने के लिए नया विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही थाई वियतजेट भी दिसंबर के आसपास बैंकॉक (बीकेके) के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगा।
Trending Videos