Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 9 November 2026

लाइव अपडेट

10:29 AM, 09-Nov-2026

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली: एक्यूआई 406, अक्षरधाम में पीएम 2.5 डब्ल्यूएचओ सीमा से 51 गुना अधिक

Following Diwali AQI level in Delhi-NCR was recorded as very poor this morning today

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का महाविस्फोट हुआ है, जिससे हवा जहरीली हो गई है। पूरा क्षेत्र गैस चैंबर बन गया है और लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की हवा भी बेहद खराब है।

और पढ़ें
10:29 AM, 09-Nov-2026

दिल्ली-NCR का असली AQI तो ये है, स्थिति और आंकड़े जान डरा जाएंगे आप!

This is the real AQI for Delhi-NCR; the situation and the figures will leave you terrified!
दिवाली का जश्न खत्म हुआ, लेकिन पटाखों का धुआं दिल्ली-NCR की हवा में अब भी घुला हुआ है। रातभर हुई आतिशबाजी ने राजधानी की आबोहवा को जहरीला बना दिया है, कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:28 AM, 09-Nov-2026

अमृतसर में दिवाली की रात फायरिंग: सोने के लेन-देन को लेकर भिड़े दो गुट, गोली लगने से युवक की मौत; एएसआई घायल

man shot dead in amritsar
दो पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दिवाली की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। और पढ़ें
10:26 AM, 09-Nov-2026

53 यात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा! मची चीख-पुकार, कई मौतों की सूचना

Horrific accident involving a bus carrying 53 passengers! Scenes of chaos and cries for help; reports of mult
लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पारा इलाके में जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। और पढ़ें
10:25 AM, 09-Nov-2026

राजस्थान: जालोर में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, बोलेरो की टक्कर से पांच साल के बच्चे समेत चार की मौत

Jalore Sanchore Road Accident Bolero Collision Four Deaths
राजस्थान के जालोर जिले में सांचौर के पास रविवार रात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की गुजरात ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस बोलेरो चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
  और पढ़ें
10:25 AM, 09-Nov-2026

एमपी: धनतेरस पर गांवों में संपत्तियों की रजिस्ट्री का विशेष अभियान, अब तक 17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां

MP: Special Property Registration Drive on Dhanteras; Over 1.7 Million Registrations Completed
धनतेरस पर मध्यप्रदेश के गांवों में संपत्तियों के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना के ग्राम करुआ से अभियान में शामिल होंगे। प्रदेश में अब तक 17 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं, जबकि 15 नवंबर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूरी करने का लक्ष्य है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:24 AM, 09-Nov-2026

इंदौर: इंदौर में आधा दर्जन स्थानों पर पटाखे के कारण आग, फ्लैट, गोदाम जले

Indore: Fires break out at half a dozen locations in Indore due to firecrackers; flats and a warehouse gutted.
दीपावली पर आतिशबाजी के साथ इंदौर में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पटाखों से निकली चिंगारियों ने कहीं फ्लैट को चपेट में लिया तो कहीं टायर, फर्नीचर और दुकानों में आग लगा दी। शहर में छह से ज्यादा जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। और पढ़ें
10:24 AM, 09-Nov-2026

सीएम योगी बोले: हर हाल में करनी है गाय की रक्षा, प्रदेश में 7700 गोशालाओं में 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

CM Yogi Says Cow Protection Must Be Ensured at All Costs
सीएम योगी ने कहा कि भारत कृषि और ऋषि प्रधान देश है। यहां की धार्मिक और कृषि परंपराओं में गाय और गोवंश का विशेष महत्व रहा है। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा इसी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गाय समृद्धि का खजाना है और गोसेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। और पढ़ें
10:24 AM, 09-Nov-2026

अलीगढ़: आज बंद रहेगी जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Aligarh JN Medical College OPD Closed Today, Emergency Open
आज ओपीडी में नियमित मरीजों को परामर्श नहीं मिलेगा। वहीं, इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर, सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन लैब (लैब-01), इमरजेंसी ड्रग स्टोर, ब्लड बैंक, यूनिट और सेंट्रल स्टरलाइजेशन यूनिट चालू रहेंगे। और पढ़ें
10:24 AM, 09-Nov-2026

परंपरा: 177 साल पहले काशी में दीपावली पर मिठाई के साथ बांटे जाते थे भुने अनाज, ब्रिटिश यात्री ने किया उल्लेख

करीब 177 साल पहले भी काशी में दीपावली मनाने की अनूठी परंपरा थी। ब्रिटिश यात्री ने अपनी किताब ‘सेक्रेड सिटी ऑफ हिंदू’ में उल्लेख किया है कि उस समय मिठाई के साथ भुने अनाज बांटे जाते थे। कुओं, मंदिरों और मूर्तियों के पास दीप जलाए जाते थे। अमावस्या की रात पूरा शहर दीपों से जगमगा उठता था। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed