सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 State Election Report 2022: 27 Percent Candidates Left the BSP 32 Percent of the BJP MLAs Who Changed Party

विधानसभा चुनाव पर रिपोर्ट : चुनाव से पहले 27% उम्मीदवारों ने छोड़ा था बसपा का साथ, दल बदलने वाले विधायकों में 32 फीसदी भाजपा के थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 26 Apr 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा 27.2% बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया। ये वो नेता थे, जिन्होंने 2017 का चुनाव बसपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था और इस बार दूसरी पार्टियों के सिंबल के साथ मैदान में थे। 

5 State Election Report 2022: 27 Percent Candidates Left the BSP 32 Percent of the BJP MLAs Who Changed Party
चुनाव से ठीक पहले कई विधायकों, प्रत्याशियों ने दल बदल लिया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। ये रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक्स रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जारी की है। इसमें चुनाव से ठीक पहले दल बदलने वाले प्रत्याशियों और विधायकों के आंकड़े दिए गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
Trending Videos


27 प्रतिशत प्रत्याशियों ने बदला पाला, ज्यादातर सपा में गए
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा 27.2% बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी का साथ छोड़ दिया। ये वो नेता थे, जिन्होंने 2017 का चुनाव बसपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था और इस बार दूसरी पार्टियों के सिंबल पर मैदान में उतरे थे। इसके अलावा 13.4 फीसदी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने चुनाव से ठीक पहले पार्टी का दामन छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोबारा चुनाव लड़ रहे 276 प्रत्याशियों में से 54 यानी 20 प्रतिशत ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। वहीं, 35 यानी 13% ने भाजपा और 31 (11%) ने बहुजन समाज पार्टी का साथ पकड़ा। 

आंकड़ों में देखिए किस-किस पार्टी के प्रत्याशियों ने बदला पाला
पार्टी     पूर्व प्रत्याशियों की संख्या (%)
बसपा   27.2%
कांग्रेस 13.4%
सपा 08%
भाजपा 7.2%
आरएलडी 6.5%

पार्टी छोड़ने में विधायक भी पीछे नहीं रहे
विधायकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वालों में सबसे ज्यादा 32 फीसदी विधायक भाजपा के थे। 28 प्रतिशत विधायकों ने चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ा। पार्टी बदलकर चुनाव लड़ने वाले 85 विधायकों में से 38 फीसदी ने भाजपा जॉइन की थी। 22 प्रतिशत ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। 11 प्रतिशत विधायक कांग्रेस में गए।  

आंकड़ों में देखिए किस-किस पार्टी के विधायकों ने बदला पाला   
पार्टी विधायकों की संख्या (%)
भाजपा 32%
कांग्रेस 28%
बसपा 14.1%
सपा 7.1%
आप 2.4%

दल बदलने वाले प्रत्याशी, विधायक किस पार्टी में गए?
पार्टी   दल बदलु प्रत्याशी आए (%) दल बदलु विधायक आए (%)
भाजपा 12.7% 38%
सपा 19.6% 22%
बसपा 11.2% 05%
कांग्रेस 10.5% 11%
आप   8.3% 01% 
                                                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed