सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A road that sings Jai Ho! India gets first 'musical road' on Mumbai Coastal Road corridor

Maharashtra: देश को मिली पहली म्यूजिकल रोड, तेज गति से वाहन चलाने पर बजेगा 'जय हो' गाना; CM ने किया शुभारंभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra: मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर देश को पहली संगीतमय सड़क मिली है, जहां वाहन चलाने पर 'जय हो' गाना सुनाई देगा। बीएमसी के अनुसार यह दुनिया की पांचवीं और भारत की पहली म्यूजिकल रोड है। पढ़ें रिपोर्ट-

A road that sings Jai Ho! India gets first 'musical road' on Mumbai Coastal Road corridor
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

देश को पहली संगीतमय सड़क (म्यूजिकल रोड) मिली है। यह सड़क मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर बनाई गई है। यहां वाहन चलाने पर 'जय हो' गाना सुनाई देता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इस सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। यह विचार पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने दिया था।
Trending Videos


कहां बनी है यह संगीतमय पट्टी?
वाहन जब तय गति से सड़क पर चलते हैं, तो सड़क में बने खास खांचे आवाज करते हैं। इनसे 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म का गाना 'जय हो' बजता है। बीएमसी ने यह खास हिस्सा नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाली लेन पर बनाया है। यह सड़क धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में असम सीएम हिमंत सरमा के खिलाफ एक और याचिका सूचीबद्ध, नफरती भाषण देने का आरोप

बीएमसी ने क्या कहा?
  • बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि यह दुनिया की पांचवीं संगीतमय सड़क है और भारत की पहली ऐसी सड़क है।
  • यह संगीतमय पट्टी वर्ली सुरंग से बाहर निकलने के बाद लगाई गई है। यह करीब 500 मीटर आगे पहली लेन में बनाई गई है।
  • बीएमसी ने बताया कि अगर वाहन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं, तो टायर और सड़क के बीच घर्षण से ध्वनि तरंगें बनती हैं। यह धुन वाहन के अंदर साफ सुनाई देती है।
  • निगम ने बताया कि चालकों को पहले से जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले संकेत दिए गए हैं।
  • सड़क पर खास आकार और दूरी के खांचे बनाए गए हैं। इनसे टायर की कंपन से संगीत के सुर बनते हैं। ऐसी सड़कों को 'मेलोडी रोड' या 'म्यूजिकल रोड' कहा जाता है।
  • बीएमसी ने इसे इंजीनियरिंग और संस्कृति का मेल बताया और कहा कि कोस्टल सड़क का मकस ट्रैफिक कम करना और यात्रा तेज बनाना है। अब यह लोगों को ड्राइविंग का एक अलग अनुभव देगी। 
  • संगीतमय सड़क का विचार सबसे पहले 2007 में जापान में आया था। इसके बाद हंगरी, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों में भी ऐसी सड़कें बनीं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed