फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 19 July President Droupadi Murmu FIFA World Cup Final India vs England 3rd ODI and more news update

आज के दिन: राष्ट्रपति मुर्मू की तीन देशों की यात्रा का आगाज, फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना बनाम स्पेन

Sun, 19 Jul 2026 06:13 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Jul 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 19 July President Droupadi Murmu FIFA World Cup Final India vs England 3rd ODI and more news update
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
आज 19 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन यूरोपीय देशों की ऐतिहासिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं। इसके अलावा एक महीने से जारी फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू की तीन यूरोपीय देशों की ऐतिहासिक यात्रा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैकेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया का दौरा कर रहा है, जबकि रोमानिया की यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्य और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है।
विज्ञापन

पनामा के विदेश मंत्री की भारत यात्रा
पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज 19 जुलाई से भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस दौरान वे नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, उनकी बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से भी मुलाकात प्रस्तावित है। 

कोलकाता में अमित शाह करेंगे सबसे बड़े दही संयंत्र का भूमि पूजन
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 19 जुलाई को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में अमूल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन करेंगे। लगभग 700 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से पश्चिम बंगाल के 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों (जिनमें 30 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं) को लाभ मिलेगा और इस संयंत्र में प्रतिदिन 10 लाख किलोग्राम दही का उत्पादन होगा।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट बैठक और समान नागरिक संहिता पर संभावित कदम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को पुरातात्विक स्थल जगदीशपुर (पूर्व में इस्लामनगर) में एक अहम कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़ा विधेयक पेश किए जाने की प्रबल संभावना है, जिसके लिए गठित कमेटी मुख्यमंत्री को फाइनल ड्राफ्ट सौंप चुकी है।

कर्नाटक में सूखे के हालात पर आपात कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में सूखे के उभरते हालात से निपटने के लिए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रविवार को एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले जिला उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी, जिसमें पेयजल के लिए पानी सुरक्षित रखने, पड़ोसी राज्यों के दबाव और प्रभावित इलाकों से लोगों के पलायन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर राहत उपायों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2026 का महामुकाबला: स्पेन बनाम अर्जेंटीना
2026 फीफा विश्व कप का ब्लॉकबस्टर फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी भिड़ंत इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अर्जेंटीना के 39 वर्षीय दिग्गज लियोनेल मेसी और स्पेन के 19 वर्षीय युवा स्टार लामिन यमाल के बीच पीढ़ियों का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 

निर्णायक तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हर्ष दुबे शामिल
इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चोटिल ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को शामिल किया गया है। वाशिंगटन को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद 1-1 की बराबरी पर चल रही इस अहम सीरीज के फाइनल मुकाबले के लिए दुबे को टीम का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed